Homeछत्तीसगढशासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता...

शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता वीर शहीदों की देन है : देवराज जांगड़े

नया रायपुर (अटल नगर)। शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव (सेक्टर 28) में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नए संकल्पों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष देवराज जांगड़े थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य घनश्याम प्रसाद यदु ने की।

संयुक्त रूप से हुआ ध्वजारोहण

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से झंडा फहराकर की गई। इसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाया। कॉलेज स्टाफ ने सभी अतिथियों का तिलक और बैच लगाकर आदरपूर्वक स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज की छात्रा निशिका ने देशभक्ति गीत पर एक सुंदर और मनमोहक डांस पेश किया।

शहीदों के सपनों का भारत बनाएं: प्राचार्य

कॉलेज के प्राचार्य घनश्याम प्रसाद यदु ने अपने भाषण में कहा कि बीते 80 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में बहुत तरक्की की है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ काम करें, ताकि अपने वीर शहीदों के सपनों का भारत बना सकें। वहीं, श्री ओंकार जी ने भी छात्रों को देशप्रेम की भावना और उनके कर्तव्यों की याद दिलाई।

युवा वर्ग की भूमिका सबसे खास: मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि देवराज जांगड़े ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “आजादी हमें अधिकारों के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी देती है। आज का युवा वर्ग अच्छी शिक्षा, नए विचारों (नवाचार) और देशसेवा के दम पर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments