Homeछत्तीसगढआंगनबाड़ी क्रमांक 4 में विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ

आंगनबाड़ी क्रमांक 4 में विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ

कोरासी। शिशु संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत ग्राम कोरासी स्थित आंगनबाड़ी क्रमांक 4 में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच राकेश पटेल ने किया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत ने बताया कि पूरे क्षेत्र के 47 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 18 अगस्त से 24 सितंबर तक विटामिन-ए की खुराक बच्चों को दी जाएगी। इस अभियान के तहत 28,328 बच्चों को विटामिन-ए तथा 29,985 बच्चों को IFA (आयरन) सिरप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निर्धारित मात्रा में विटामिन-ए की खुराक दी गई। अभिभावकों को विटामिन-ए के महत्व की जानकारी देते हुए बच्चों को समय पर इसकी खुराक दिलाने के लिए जागरूक किया गया।

विटामिन-ए बच्चों की आंखों की रोशनी, रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा स्वस्थ वृद्धि एवं विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अश्वनी कुमार साहू, देवेंद्र पाटले, ललिता पटेल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरक धीवर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments