Homeछत्तीसगढकलेक्टर से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी निलंबित, स्वास्थ्य विभाग की बैठक कलेक्टर...

कलेक्टर से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी निलंबित, स्वास्थ्य विभाग की बैठक कलेक्टर ने किया था सवाल जवाब

बालोद। बालोद में स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान कलेक्टर और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (RHO) के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बैठक में कार्यप्रणाली को लेकर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने RHO यशवंत कुमार साहू को सुधार के निर्देश दिए। आरोप है कि इस दौरान RHO ने कलेक्टर से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जेएल उइके ने RHO यशवंत कुमार साहू को निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने और विभागीय निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान RHO कथित तौर पर नाराज हो गए और उन्होंने कलेक्टर के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

मामले के बाद प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की। निलंबन आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है।

कलेक्टर से अमर्यादित व्यवहार पर प्रशासन का सख्त संदेश—अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments