रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने 31 IPS अफसरों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सबसे बड़ा बदलाव DG पवन देव का हुआ है। करीब 6 साल बाद उनका विभाग बदला गया है। उन्हें नगर सेना, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।



गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी का DG बनाया गया है। एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
प्रदीप गुप्ता को प्रशासन एवं चयन का दायित्व दिया गया है और अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।





