Homeछत्तीसगढCG TEACHER RECRUITMENT: कॉलेजों में होगी 700 असिस्टेंट प्रोफेसर्स और 595 प्रोफेसर्स...

CG TEACHER RECRUITMENT: कॉलेजों में होगी 700 असिस्टेंट प्रोफेसर्स और 595 प्रोफेसर्स की भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कॉलेजों में 700 असिस्टेंट प्रोफेसर्स और 595 प्रोफेसर्स समेत 1295 भर्तियां होंगी। भर्ती में आ रही परेशानियों को दूर कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन पदों पर नई नियुक्तियां होने से लंबे समय से शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे सरकारी कॉलेजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों के पदों पर रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे योग्य शिक्षकों को समय पर प्रमोशन मिल सकेगा और खाली पड़े प्राचार्य पदों को भरने का रास्ता भी साफ होगा।

सरकार का ध्यान केवल नई भर्ती पर नहीं है, बल्कि लंबे समय से अटके पदोन्नति के मामलों को भी जल्द निपटाने पर है। खासतौर पर डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य के पदों पर लंबित प्रमोशन प्रक्रिया पूरी होने से विभाग में पदोन्नति का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments