Homeनई दिल्लीपंजाब की वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम कटा, बोले- ये...

पंजाब की वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम कटा, बोले- ये सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

नई दिल्ली। पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब है।

चड्ढा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार देते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है।

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर चड्ढा ने कहा कि यह सिर्फ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, फाइनल वोटर लिस्ट नहीं। ये अस्थायी हैं और इन पर दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया लागू होती है।

चड्ढा ने कहा कि वह इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि अक्टूबर, 2026 में प्रकाशित होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में इस गलत क्लासिफिकेशन को ठीक किया जाए।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के वोटर लिस्‍ट में उनके नाम के सामने ‘Permanently Shifted’ यानी ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है। चड्ढा का नाम अब उन मतदाताओं की सूची में शामिल है, जिन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट (ASDD) श्रेणी के तहत चिन्हित किया गया है।

SIR प्रक्रिया के तहत जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जा रहा है।

राघव चड्ढा 12 सितंबर 2026 तक अपने नाम को हटाए जाने के खिलाफ दावा या आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। इसके साथ ही वह दोबारा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जरूरी आवेदन भी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments