Homeछत्तीसगढ8.57 लाख बिजली उपभोक्ताओं का होगा ई-केवाईसी, विभाग ने की जल्द सत्यापन...

8.57 लाख बिजली उपभोक्ताओं का होगा ई-केवाईसी, विभाग ने की जल्द सत्यापन की अपील…

बिलासपुर। बिलासपुर रीजन में अब बिजली उपभोक्ताओं की पहचान का सत्यापन किया जाएगा। बिजली विभाग ने रीजन के 8 लाख 57 हजार से अधिक उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है। इसका उद्देश्य बिजली कनेक्शनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ ही उपभोक्ताओं की सही पहचान सुनिश्चित करना है। विभाग के अनुसार ई-केवाईसी के माध्यम से फर्जी नाम से संचालित बिजली कनेक्शन, गलत नाम पर दर्ज कनेक्शन और ऐसे मामलों की पहचान की जाएगी। जिनमें वास्तविक उपभोक्ता की मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनके नाम पर बिजली कनेक्शन अब भी चालू है। सत्यापन के बाद ऐसे मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बिजली विभाग का मानना है कि उपभोक्ताओं के सत्यापन से बिजली चोरी और लाइन लॉस को कम करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही उपभोक्ताओं का डेटा अपडेट होने से बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सकेगा। इससे विभाग को वास्तविक उपभोक्ताओं की जानकारी मिलने के साथ कनेक्शन संबंधी रिकॉर्ड को दुरुस्त करने में भी सुविधा होगी। बिलासपुर रीजन प्रदेश के सबसे बड़े बिजली क्षेत्रों में शामिल है जहां 8 लाख 57 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। अब इन सभी उपभोक्ताओं का चरणबद्ध तरीके से सत्यापन किया जाना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि भविष्य में बिजली कनेक्शन और उपभोक्ता रिकॉर्ड से जुड़ी किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments