Homeछत्तीसगढधमतरी में जुआरियों पर पुलिस की नकेल, 6 आरोपी पुलिस ने किया...

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस की नकेल, 6 आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार….

धमतरी। जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर जालमपुर स्थित राठी गोदाम के पास जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मौके पर काट-पत्ती जुआ खेल रहे थे। कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ से 55 हजार 650 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खिलाने और खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments