Homeछत्तीसगढसरकारी नौकरी के बावजूद ले रहीं थीं महतारी वंदन योजना का लाभ,...

सरकारी नौकरी के बावजूद ले रहीं थीं महतारी वंदन योजना का लाभ, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से बस्तर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में 5925 महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें करीब 2 हजार मृतक हितग्राही शामिल हैं। वहीं 5600 हितग्राहियों ने अब तक e-KYC नहीं कराया है।

जांच के दौरान करीब 2 हजार ऐसे हितग्राही मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, वही कुछ महिलाएं सरकारी सेवा में रहते हुए महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही थीं।

विभाग ने अपात्र हितग्राहियों से योजना की राशि की रिकवरी भी शुरू कर दी है। अब तक 5 लाख 80 हजार 800 रुपए की राशि वापस ली जा चुकी है।

मृतक हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि अपात्र पाए गए मामलों में भुगतान को होल्ड किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments