Homeछत्तीसगढपत्रकारिता की गरिमा से समझौता नहीं, जनहित सर्वोपरि : CMA

पत्रकारिता की गरिमा से समझौता नहीं, जनहित सर्वोपरि : CMA

स्वार्थी तत्वों से पत्रकारिता को बचाने का संकल्प, धीरेन्द्र जायसवाल बने जिला सचिव और राम चौहान जिला मीडिया प्रवक्ता

श्री राम चौहान,

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की बैठक में पत्रकार हित एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। बैठक में पत्रकारिता की गिरती विश्वसनीयता और कुछ कथित पत्रकारों द्वारा व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता दिए जाने पर चिंता जताते हुए पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

बैठक में कहा गया कि पत्रकारिता समाज का आईना है। समाचार प्रकाशन से पहले तथ्यों की पुष्टि, निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पत्रकार का दायित्व केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि आमजन की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना भी है।

वक्ताओं ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों के आचरण से पत्रकारिता जैसे सम्मानित क्षेत्र की छवि प्रभावित हो रही है। ऐसे में जिम्मेदार पत्रकारों और संगठनों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। CMA ने स्पष्ट किया कि संगठन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पत्रकारिता के नाम पर होने वाली गलत प्रवृत्तियों के खिलाफ वैचारिक एवं संगठनात्मक स्तर पर आवाज उठाएगा।

बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा जिम्मेदार एवं जनपक्षीय पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। संगठन ने पत्रकार हित के साथ आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का निर्णय लिया।

इसी क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत की सहमति से धीरेन्द्र जायसवाल को जिला सचिव एवं श्री राम चौहान को जिला मीडिया प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments