गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के अंजनी गांव में एक हत्याकांड का मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने घरेलू विवाद और शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के इरादे से लाश को अंजनी गांव के पास सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया।
शव मिलने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



