Homeछत्तीसगढजगह-जगह गड्ढे, राहगीर परेशान: खस्ताहाल सड़कों से जनता बेहाल, हादसों का बढ़ा...

जगह-जगह गड्ढे, राहगीर परेशान: खस्ताहाल सड़कों से जनता बेहाल, हादसों का बढ़ा डर

आवाम दूत | बंगोली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से बंगोली-मुरा मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीर परेशान हैं। बंगोली-मुरा मार्ग की स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों, दुपहिया वाहन चालकों एवं ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं रात के समय इस मार्ग से गुजरना और भी जोखिम भरा हो गया है। स्कूली बच्चों, किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों को प्रतिदिन परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। विभागीय उदासीनता के चलते सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। बंगोली-मुरा मार्ग की मरम्मत नहीं होने से अप्रिय घटनायें घट सकती हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल सड़क मरम्मत करने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments