रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) में 17 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष आयोजन में “आशीर्वाद का दिया” जलाया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शाम 7 बजे से होगा आयोजन
यह कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से प्रस्तावित है। सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले इस गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री के साथ शासन के कई मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
सुरक्षा और तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
वीआईपी और आम जनता की भारी उपस्थिति की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा मरीन ड्राइव पर सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन समिति इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।



