रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2027-28 के आगामी बजट को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यह साय सरकार के इस कार्यकाल का चौथा बजट होगा। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो चुकी है।
राज्य के वित्त विभाग ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों (ACS), प्रमुख सचिवों (PS), सचिवों और विभागाध्यक्षों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से वित्त विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर अपने-अपने विभागों के बजट प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं। सरकार की मंशा समय पर बजट की रूपरेखा तैयार कर विकास कार्यों को गति देने की है।



