Homeखरोराआशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत खरोरा में सैकड़ों दीप जलाकर प्रधानमंत्री...

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत खरोरा में सैकड़ों दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मनाया जन्मदिन…

खरोरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर खरोरा में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को नमन करते हुए खरोरा के अटल परिसर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की गई।

इस दौरान पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास एवं आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदी जी के दूरदर्शी सोच और इसके अनुरूप लाये गए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वर्षों तक देश की जनता को मिलता रहेगा।

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री वेदराम मनहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के दर्जनों हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। हितग्राहियों ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन कि ख़ुशी में उपस्थित नागरिकों, हितग्राहियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण कर शुभकामनाएँ दी गई।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सोनी, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमीत सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री घनश्याम चंद्राकर, दिपक धनकर, छगन यादव, तोरण ठाकुर, भरत पंसारी, सचिन अग्रवाल, पार्षद पुर्णेन्द्र पाध्याय, जयप्रकाश वर्मा, तामेश्वर मरकाम, पंचराम यादव, गुरजीत कौर भाटिया, भोला यादव, बिसौहा देवांगन, भूपेन्द्र सेन, चंद्रकुमार डडसेना, अमृत पटेल, दिलराज छाबड़ा, भोला पाध्याय, सुरेन्दर सिंह, सागर साहू, बलराम पारधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीयजन सहित नगर पंचायत (सीएमओ) प्रकाश सिंह ठाकुर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जारीकर्ता : विकास ठाकुर
प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments