Homeछत्तीसगढराजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 60 पटवारियों का हुआ तबादला...

राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 60 पटवारियों का हुआ तबादला…

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM)। जिले के राजस्व विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एक बहुत बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख) ने एक साथ 60 पटवारियों का तबादला कर दिया है। ये सभी पटवारी लंबे समय से एक ही हल्के में जमे हुए थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों के तहत जिले की चार प्रमुख तहसीलों—पेंड्रारोड, मरवाही, सकोला और पेण्ड्रा—में पदस्थ पटवारियों के हलके बदलकर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना सौंप दी गई है।

तहसीलवार तबादलों की स्थिति

कलेक्टर कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, कुल 60 पटवारियों को इधर से उधर किया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • मरवाही तहसील: सबसे ज्यादा 22 पटवारियों का ट्रांसफर किया गया है।
  • पेंड्रारोड तहसील: यहाँ 18 पटवारियों के हलके बदले गए हैं।
  • पेण्ड्रा तहसील: इस तहसील में 10 पटवारियों का तबादला हुआ है।
  • सकोला तहसील: यहाँ भी 10 पटवारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

3 दिनों के भीतर पदभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश

जारी आदेश में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही, उन्हें 03 दिनों के भीतर अपने नए तहसील कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने और नए पटवारी हलके का प्रभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रशासनिक स्तर पर कई और बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं, जिसमें 25 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है और कई जिलों के सीएमएचओ (CMHO) भी बदले गए हैं। इसी कड़ी में अब राजस्व विभाग को दुरुस्त करने के लिए पटवारियों की यह बड़ी ट्रांसफर सूची जारी की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments