आरंग / भैंसा। आरंग विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैंसा में महज 3 महीने पूर्व ग्राम भैंसा निवासी राम डहरिया के घर से पशु चिकित्सालय तक लगभग 22लाख 16हजार की राशि से निर्मित सीसी रोड की क्वालिटी की पोल अब खुलने लगी है, निर्माण किए गए सीसी रोड में जगह जगह पर बड़ी दरारें निर्माण किए गए कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है, ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी रोड बने अभी लगभग तीन ही महीने हुए है और मार्ग की हालत अभी से खराब हो रही है। संबंधित ठेकेदार ने निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही की है।
गौरतलब है कि ग्रामीणों के लिए लंबे समय से निस्तारी, आवाजाही एक बड़ी समस्या थी। मार्ग कच्ची होने के कारण आवाजाही में उन्हें काफी परेशानी होती थी। इसी समस्या के समाधान के लिए इस सीसी रोड को मंज़ूरी देते हुए 22लाख 16हजार की राशि स्वीकृत दी गई थी। जिसकी कुल लंबाई 556 मीटर के आसपास की है। जिसका निर्माण कार्य का ठेका रायपुर के एक ठेकेदार को दी गई थी। लेकिन संबंधित ठेकेदार ने सीसी रोड निमार्ण कार्य में घोर लापरवाही की है, जिसका नतीजा सीसी रोड में जगह जगह पड़ी दरारों के रूप में दिख रही है।
अभी से दिख रही निर्माणधीन सीसी रोड की दरारें को देख कर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, ग्रामीणों का कहना है की निर्माण कार्य घंटिया क्वालिटी का हुआ है, पहले ही बरसात में ये हाल है तो,, आगे क्या होगा, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी संदिग्ध है।ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करा के निर्माण कार्य से संबंधित दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।




