Homeआरंगपिरदा-तुलसी को ₹1.51 करोड़ की विकास सौगात, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की...

पिरदा-तुलसी को ₹1.51 करोड़ की विकास सौगात, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से सड़क-नाली निर्माण को मिली मंजूरी

आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को लगातार गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत पिरदा और तुलसी में ₹1.51 करोड़ के सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

स्वीकृति के अनुसार पिरदा में रोशन के घर से भुवन के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹113.35 लाख तथा तुलसी में झलाराम की दुकान से मुक्तिधाम तक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹37.85 लाख स्वीकृत किए गए हैं। दोनों कार्यों की कुल लागत ₹151.20 लाख यानी ₹1.51 करोड़ है।

लगातार मिल रही विकास कार्यों की स्वीकृति

आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार स्वीकृतियां मिल रही हैं। पिरदा और तुलसी में स्वीकृत कार्यों को ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। आरंग विधानसभा क्षेत्र के गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आभार

विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने से आम लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments