Homeकवर्धालिव-इन पार्टनर की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, धर्मांतरण और शादी के...

लिव-इन पार्टनर की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, धर्मांतरण और शादी के दबाव में युवक ने दी जान, आरोपी महिला गिरफ्तार

कवर्धा । जिले में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। धर्मांतरण कर शादी करने के अत्यधिक मानसिक दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर 30 वर्षीय युवक आलोक दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने मृतक की लिव-इन पार्टनर अमीना ताज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

29 जुलाई की है घटना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 29 जुलाई 2026 की है, जब मझगांव रोड स्थित मकान में आलोक दुबे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीक जांच शुरू की थी। शुरुआत में मृतक के परिजनों ने भी मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे और निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

जांच में हुआ प्रताड़ना का खुलासा

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पिछले दो महीनों से घटना की हर पहलू से तफ्तीश की जा रही थी। जांच के दौरान:

  • घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक अधिकारी (एफएसएल) की रिपोर्ट के तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला गया।
  • मृतक के परिजनों, पड़ोसियों और अन्य अहम गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

इन सभी साक्ष्यों और बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी महिला अमीना ताज लगातार आलोक पर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का मानसिक दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आलोक ने आत्मघाती कदम उठाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments