HomeBreaking न्यूज़तय समय पर ड्यूटी जॉइन न करने वाले 13 सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों...

तय समय पर ड्यूटी जॉइन न करने वाले 13 सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नवनियुक्त 13 सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों (Assistant Professors) की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। विभाग ने यह सख्त कदम तय समयसीमा के भीतर संबंधित पदों पर कार्यभार ग्रहण (जॉइन) न करने के कारण उठाया है.

तय समय पर नहीं दी जॉइनिंग

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के माध्यम से इन सभी अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। चयन के बाद इन्हें प्रदेश के अलग-अलग शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति दी गई थी। नियुक्ति आदेश में इन्हें एक निर्धारित समय के भीतर अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर कार्यभार संभालना था, लेकिन तय समयावधि बीत जाने के बाद भी इन अभ्यर्थियों ने ड्यूटी जॉइन नहीं की।

विभाग की सख्त कार्रवाई

शासन के नियमों का पालन न करने और समय पर जॉइनिंग न देने को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इन सभी 13 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद अब इन खाली पदों पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments