Homeछत्तीसगढधमतरी में भीषण सड़क हादसा: शव लेकर लौट रही एंबुलेंस डिवाइडर से...

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: शव लेकर लौट रही एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, महारानी अस्पताल की नर्स की मौत, 3 घायल

धमतरी, 1 अक्टूबर 2026: नेशनल हाईवे 30 पर संबलपुर के पास गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रायपुर से शव लेकर जगदलपुर लौट रही एक संजीवनी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी. इस भीषण टक्कर में एंबुलेंस में सवार जगदलपुर के महारानी अस्पताल की स्टाफ नर्स शबनम खान (35) की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मृत मरीज के परिजनों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

इलाज के बाद शव लेकर लौट रहा था परिवार

जगदलपुर निवासी राजेंद्र खत्री (72) को इलाज के लिए रायपुर के एसएमसी अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके बेटे देवेंद्र खत्री, पत्नी उषा खत्री और बेटी मीनाक्षी घई शव को एंबुलेंस से वापस जगदलपुर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी के पास चालक को कथित तौर पर झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

हादसे के बाद चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोग और पुलिस मदद के लिए पहुंचे। तीनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृत नर्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments