आरंग। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व एवं संयोजक सुधीर प्रधान व प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक की विशेष उपस्थिति में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर संजीव श्रीवास्तव को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
साहू एवं हरीश दीवान ने बताया कि रायपुर संभाग में विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति नहीं होने से संभाग के शिक्षण संवर्ग आक्रोषित है, प्रतिनिधि मंडल ने सहायक शिक्षक से शिक्षक के पद पर एवं शिक्षक से माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पदों पर शीघ्र पदोन्नति देने की मांग की उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य संभागों में शिक्षक एवं माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति कई बार हो चुका है किंतु रायपुर संभाग में अधिकारियों की उदासीनता के चलते पदोन्नति लंबित है जिससे संभाग के शिक्षक संवर्ग आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा के दौरान अधिकारी से मांग किया कि पदोन्नति हेतु समय सीमा निर्धारित कर शीघ्र पदोन्नति किया जावे। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने हेतु शिक्षक संवर्ग को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने एवं शिक्षक ग्रंथपाल की पदोन्नति का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचानालय को भेजने का भी मांग रखा गया।
प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय महामंत्री योगेश ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा, अंजुम शेख,जिलाध्यक्ष धमतरी डा भूषणलाल चंद्राकर,ओमप्रकाश सोनकला रायपुर, जिला पदाधिकारी अतुल शर्मा कैलास साहू, डा आशीष नायक,डा सी एल साहू ब्लॉक अध्यक्ष गेवाराम नेताम, दिनेश साहू, हरीश दीवान, कविता आचार्य आदि शामिल थे।




