Homeछत्तीसगढनशे के खिलाफ जागरूकता की अलख: ग्राम तुलसी में पहुंची डॉन योजना,...

नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख: ग्राम तुलसी में पहुंची डॉन योजना, स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश

नशा नहीं, संस्कार चाहिए – ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त गांव का संकल्प

ग्राम तुलसी। नशे के खिलाफ जनजागरूकता की अलख अब गांव-गांव तक पहुंच रही है। इसी क्रम में ग्राम तुलसी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की डॉन – Drug Awareness and Wellness Navigation (DAWN) योजना 2025 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि शराब, गुटखा, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करते हैं, बल्कि पूरा परिवार, अर्थव्यवस्था और समाज बर्बाद हो जाता है।

क्या है डॉन योजना?

डॉन योजना का उद्देश्य भारत को नशामुक्त बनाना है। इसके तहत –

  • मादक पदार्थों के सेवन और अवैध तस्करी को रोकना
  • नशे से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता देना
  • नशामुक्ति केंद्रों, स्वास्थ्य सेवाओं और परामर्श तक पहुंच बनाना
  • नशा पीड़ितों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मुख्यधारा में वापस लाना
  • स्कूलों, समुदायों में निवारक शिक्षा और जागरूकता फैलाना

बच्चों और युवाओं पर विशेष फोकस

कार्यक्रम में विशेष रूप से 12 से 18 वर्ष के बच्चों और युवाओं पर फोकस किया गया। बताया गया कि गलत संगत और साथियों के दबाव में आकर युवा नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं। समय पर पहचान, गोपनीय काउंसलिंग और सही उपचार से उन्हें बचाया जा सकता है।

ग्रामीणों ने ली शपथ

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार और गांव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और नशा करने वालों के प्रति नहीं, बल्कि नशे के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

जरूरत पड़ने पर यहां करें संपर्क –

  • NALSA हेल्पलाइन – 15100
  • राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन – 14446
  • नारकोटिक्स हेल्पलाइन – 1933

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments