Homeआरंगबागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा की रही धूम,...

बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा की रही धूम, छप्पन भोग लगाकर की गई सुख-समृद्धि की कामना

आरंग। स्थानीय बागेश्वर गौ सेवा धाम में हिंदू सनातन नूतन वर्ष और दीपावली महापर्व के पावन उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट उत्सव पूरी गरिमा, भक्ति भाव और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर गौ धाम परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से गूंज उठा।

उत्सव के दौरान आचार्य संदीप शर्मा एवं उप आचार्य अजीत शर्मा के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। आचार्यों ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक बाल लीलाओं और गोवर्धन पर्वत धारण करने के आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण श्रवण कराया। इसके पश्चात विधि-विधान से कामधेनु स्वरूप गौ माता का पूजन, आरती और परिक्रमा की गई।अन्नकूट महोत्सव के तहत भगवान गोवर्धन और गौ माता को खिचड़ी, दूध, दही, शहद, फल, पारंपरिक मिठाइयों सहित नाना प्रकार के व्यंजनों से सुसज्जित छप्पन भोग अर्पित किया गया। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती कर क्षेत्र की खुशहाली, सुख, वैभव, आरोग्यता और सुरक्षा की मंगल कामना की।

इस धार्मिक अनुष्ठान में ध्रुव मिर्धा चर्म शिल्पकर बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष द्वारकानी, अखिल द्वारकानी,राम द्वारकानी हरीश दीवान, श्वेता दीवान, संतोष सोनी, राहुल जोशी उमेदलाल जैन उपेंद्र जिग्नेश जैन सह परिवार, अनुराग तिवारी सालिक साहू, राजेश साहू सावन शुक्ला, अर्जुन भाई पटेल अर्पित चौधरी, प्रदीप चंद्राकर लखोली वाले, गजेन्द्र साहू टीम, राकेश गुप्ता, सतीश चंद्र अग्रवाल रामू मिर्धा तेजराम जलक्षेत्री अभिषेक तिवारी सुदीप शर्मा अक्षत शर्मा आदित्य शर्मा संस्कृति दीवान हरमीत अरोरा,बल्लू लोधी दूजे लोधी प्रहलाद लोधी यशोदा लोधी समेत गौ सेवा धाम परिवार के समस्त सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। पूजा और महाआरती के बाद उपस्थित सभी भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments