Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ के बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात: युवती पर एसिड...

छत्तीसगढ़ के बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात: युवती पर एसिड अटैक मामले का 8 घंटे में खुलासा, प्रेमी समेत 2 गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में सोमवार (5 अक्टूबर) को एक युवती पर हुए एसिड अटैक के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने वाले युवती के प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की उम्र 20 वर्ष है।

लाइब्रेरी से घर लौटते समय हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे पीड़ित युवती लाइब्रेरी से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपी करण कुंजाम ने उस पर अचानक एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। एसिड हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के तुरंत बाद घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रेमी ही निकला मास्टरमाइंड
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करण कुंजाम तांदुला डैम की तरफ भाग निकला था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। महज 8 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवती के प्रेमी यश कुमार सोनकर ने ही अपने दोस्त करण के साथ मिलकर इस पूरी वारदात की साजिश रची थी। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments