मशहूर कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘रिबेल किड’ (The Rebel Kid) के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपने एक लीक हुए निजी वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्वा ने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है, जिसे उनकी जानकारी या सहमति के बिना रिकॉर्ड किया गया था।
एयरपोर्ट पर मिली वीडियो वायरल होने की खबर
अपूर्वा ने व्लॉग में बताया कि जब वह लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पहुंचीं, तब तक उनका फोन लोगों के मैसेज से भर चुका था। लोग उनसे पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने अपना वायरल वीडियो देखा है। अचानक इतने सारे मैसेज देखकर वह पूरी तरह परेशान हो गईं और उनका दिमाग सुन्न हो गया। उस समय वह एयरपोर्ट पर लोगों के बीच बैठी लगातार रो रही थीं।
माता-पिता के सामने आया निजी रिश्ता
अपूर्वा के मुताबिक, यह वीडियो उनकी एक साल पुरानी किसी निजी पार्टी का था। यह वीडियो उनके माता-पिता तक भी पहुंच गया, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया। अपूर्वा ने बताया कि उनके माता-पिता को उनके इस निजी रिश्ते के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए अचानक वीडियो सामने आने से वह खुद भी काफी भावुक हो गए।
वीडियो में कौन है साथ?
इस वायरल वीडियो में अपूर्वा के साथ नजर आ रहे शख्स की पहचान पॉडकास्टर और डीजे अमीन जैज (Ameen JaaZ) के रूप में हुई है, जो अपने पॉडकास्ट ‘Untriggered with Ameen JaaZ’ के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर पहले भी दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं। हालांकि, अपूर्वा ने इस मामले में मुख्य रूप से अपनी निजता (Privacy) के उल्लंघन और उसके बाद झेली गई मानसिक परेशानी पर बात की है।



