Homeछत्तीसगढदुर्गा पूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत: नागपुर से शालीमार के बीच...

दुर्गा पूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत: नागपुर से शालीमार के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। दुर्गा पूजा के त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–शालीमार–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी, जिससे त्योहारों के सीजन में घर जाने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। इस ट्रेन के परिचालन से छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ समेत कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को शालीमार (पश्चिम बंगाल) आने-जाने के लिए अतिरिक्त सीट और सीधी सुविधा मिलेगी।

15 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा, देखें पूरा शेड्यूल:

  • ट्रेन संख्या 08861 (इतवारी से शालीमार): यह ट्रेन 15, 22 और 29 अक्टूबर 2026 को प्रत्येक गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से शाम 5:10 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 2:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 08862 (शालीमार से इतवारी): वापसी में यह ट्रेन 16, 23 और 30 अक्टूबर 2026 को प्रत्येक शुक्रवार को शालीमार से शाम 6:00 बजे छूटेगी और अगले दिन दोपहर 3:35 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।

त्योहारों के दिनों में नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे का यह कदम छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments