Homeछत्तीसगढरायपुर-खरोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत, एक...

रायपुर-खरोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत, एक घायल


तिल्दा/खरोरा। राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। चैती तालाब के पास सारागांव और बरौंदा (बरौड़ा) के बीच कार और भूसे से भरे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान –

  1. कमलेश वर्मा – आरक्षक, सिलतरा थाना रायपुर में पदस्थ, ग्राम तर्रा निवासी
  2. रूपेश निषाद – ग्राम तर्रा निवासी

घायल – गोपी साहू, जिसे दौंदेकला के लक्ष्मीनारायण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आरक्षक कमलेश वर्मा गुरुवार से छुट्टी पर था। शुक्रवार को वह अपने गांव के ही दो दोस्तों रूपेश और गोपी के साथ रायपुर घूमने आया था। रात करीब 9:10 बजे तीनों कार से खरोरा वापस लौट रहे थे, तभी बरौंदा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments