रिपोर्टर : रवि कुमार तिवारी,
तिल्दा-नेवरा: कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर उप संचालक खनिज प्रशासन राजेश मालवे के आदेश व सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में ग्राम मोहरेंगा में अवैध रूप से खनिज मुरूम का उत्खनन कार्य करते हुए 2 हाइवा वाहनों को जप्त कर खरोरा थाने में दिया गया। साथ ही एक चेन माउंटेन को खनन क्षेत्र में सील किया गया।
वहीं 4 हाइवा वाहनों में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर खरोरा थाने के सुपुर्द में दिया गया। इस टीम ने लगातार 3 दिनों में अलग-अलग जगहों पर 23 वाहनों पर कार्रवाई की है। खनिज विभाग की टीम द्वारा बताया गया कि आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में सैनिक रूपेंद्र चंद्राकर, केदार वर्मा, जितेंद्र वर्मा, लुकेश वर्मा, रिजवान की भूमिका सराहनीय रही। वहीं इधर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में भी धड़ल्ले से अवैध मुरूम उत्खनन का कार्य जारी है। दिन व रात के अंधेरे में खुलेआम अवैध उत्खनन किया जा रहा है। साथ ही कई स्थानों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में रेत का भंडारण भी किया गया है। खनिज विभाग में इसकी शिकायत की गई है।
आवामदूत न्यूज़ | आपकी आवाज़, आपकी खबर
रिपोर्टर : रवि कुमार तिवारी




