Homeछत्तीसगढखपरीकला में वायरल वीडियो से हंगामा, सरपंच-सचिव पर मनमानी का आरोप, ग्रामीणों...

खपरीकला में वायरल वीडियो से हंगामा, सरपंच-सचिव पर मनमानी का आरोप, ग्रामीणों ने CEO को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : रवि कुमार तिवारी,

तिल्दा/रायपुर: तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम पंचायत खपरीकला में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सचिव द्वारा कहा जा रहा है कि अगर सरपंच गलत होगा तब भी मैं उसके साथ दूंगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद गांव में हंगामा मच गया है।

ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया कि सरपंच व सचिव के द्वारा मनमानी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों और अन्य फैसलों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे आम ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग भी की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के सीईओ को लिखित ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि सरपंच व सचिव दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पदाधिकारी गांव के विकास के लिए होते हैं, न कि मनमानी करने के लिए। ऐसे में वायरल वीडियो में दिए गए बयान से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। फिलहाल ग्रामीण जनपद प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।


आवामदूत न्यूज़ | आपकी आवाज़, आपकी खबर
रिपोर्टर : रवि कुमार तिवारी
#आवामदूत #तिल्दा #खपरीकला #वायरल_वीडियो

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments