Homeछत्तीसगढचंदखुरी में श्रीराम की मूर्ति का पिछला हिस्सा क्रैक होकर गिरा, अब...

चंदखुरी में श्रीराम की मूर्ति का पिछला हिस्सा क्रैक होकर गिरा, अब नई मूर्ति लगाने की तैयारी, 15 दिन में शिफ्ट करने का दावा

रिपोर्टर : रवि कुमार तिवारी,

आरंग / रायपुर: छत्तीसगढ़ के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में भगवान श्रीराम की मूर्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वर्तमान में स्थापित मूर्ति का पिछला हिस्सा क्रैक होकर गिरने के बाद अब इसे बदलने की तैयारी की जा रही है।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंदिर समिति से जल्द नई मूर्ति की स्थापना की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया है। मंत्री के मुताबिक, तिथि तय होते ही मूर्ति बदलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अगले 15 दिनों के भीतर नई मूर्ति को चंदखुरी में शिफ्ट करने की तैयारी है।

गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष का बड़ा दावा

चंदखुरी में भगवान श्रीराम की मूर्ति को लेकर गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष आचार्य राजीव लोचन महाराज ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, चंदखुरी में स्थापित मूर्ति निर्माण के समय ही खंडित हो गई थी, इसके बावजूद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसे स्थापित कराया गया।

आचार्य राजीव लोचन महाराज के अनुसार, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मूर्ति बदलने का आग्रह किया था। अब खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को बधाई भी दी।

मंदिर समिति तय करेगी स्थापना की तारीख

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि, वर्तमान में स्थापित मूर्ति का पिछला हिस्सा क्रैक होकर गिर गया है। ऐसे में इसे बदलना जरूरी है। उन्होंने मंदिर समिति से जल्द से जल्द नई मूर्ति की स्थापना की तिथि तय करने का आग्रह किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि समिति की ओर से तारीख निर्धारित होते ही मूर्ति बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

कांग्रेस का पलटवार – नई प्रतिमा हमारी सरकार में ही तैयार हुई थी

वहीं कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खंडित मूर्ति स्थापित किए जाने के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है।

बैज ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, चंदखुरी में कोई खंडित मूर्ति स्थापित नहीं की गई थी। दीपक बैज ने कहा कि, नई मूर्ति लगाने का निर्णय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही लिया गया था और उनकी सरकार में ही नई मूर्ति तैयार कराई गई थी। उन्होंने मौजूदा सरकार के मंत्रियों के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि, भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।

राम और गाय के नाम पर राजनीति करती है भाजपा – बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, भाजपा केवल भगवान राम और गाय के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि, चंदा और चढ़ावा चोरी करना है, यही इनका धंधा है।

मूर्ति बदलने की तैयारी के बीच बढ़ा विवाद

दरअसल, चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में स्थापित भगवान श्रीराम की मूर्ति का पिछला हिस्सा क्रैक होकर गिरने के बाद इसे बदलने की तैयारी की जा रही है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंदिर समिति से नई मूर्ति की स्थापना की तारीख जल्द तय करने का आग्रह किया है।


आवामदूत न्यूज़ | आपकी आवाज़, आपकी खबर
तिल्दा / खरोरा ब्लॉक रिपोर्टर – रवि कुमार तिवारी – 9926658633
#आवामदूत #चंदखुरी #कौशल्या_धाम #श्रीराम #छत्तीसगढ़

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments