Homeदुर्गदुर्ग में बुजुर्ग दंपती से लूट करने वाला केयर टेकर गिरफ्तार, नौकरी...

दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से लूट करने वाला केयर टेकर गिरफ्तार, नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए रची थी साजिश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुजुर्ग दंपती से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट करने वाला कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि दंपती का पूर्व केयरटेकर निकला। आरोपी ने तीन महीने पहले नौकरी से निकाले जाने की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया था।

मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा आरोपी
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि नेवई थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स में रहने वाले बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी घर पर अकेले थे। इसी दौरान पूर्व केयरटेकर विभान्शु महोबिया ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में प्रवेश किया।आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर बुजुर्ग दंपती को डराया और सोने-चांदी के जेवर व नकदी की मांग की। दहशत के माहौल में उसने महिला के गले से सोने का नेकलेस लूट लिया और मौके से फरार हो गया।

CCTV फुटेज से खुला राज
पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बाइक, हथियार और कपड़े बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी विभान्शु महोबिया पहले किसी अन्य आपराधिक मामले में शामिल रहा है या नहीं। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments