Homeछत्तीसगढखोरसी में धान उपार्जन का हुआ शुभारंभ, प्रथम दिवस किसानों में दिखा...

खोरसी में धान उपार्जन का हुआ शुभारंभ, प्रथम दिवस किसानों में दिखा उत्साह

  • पूजा-अर्चना के साथ हुई खरीदी की शुरुआत, किसानों का तिलक लगाकर किया स्वागत

खोरसी। उपार्जन केंद्र खोरसी में धान उपार्जन का शुभारंभ प्रथम दिवस विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शुभारंभ के मौके पर केंद्र में किसानों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

प्रथम दिवस ही किसान अपना धान लेकर केंद्र पहुंचे। केंद्र पर पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर और फूल-माला से स्वागत किया गया। कांटा-बाट पर धान की तौल कर शुभारंभ किया गया।

इस दौरान केंद्र प्रभारी, समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने कहा कि इस बार उपार्जन व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिलेगी। केंद्र पर किसानों के लिए पानी, छांव और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रथम दिवस उपार्जन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments