Homeछत्तीसगढधमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लाख रुपये के 130 किलो गांजे...

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लाख रुपये के 130 किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार, दो कारें जब्त

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। अर्जुनी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 130 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारों को जब्त करने के साथ ही महाराष्ट्र के रहने वाले पांच अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर गांजे की इस बड़ी खेप को ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर अर्जुनी थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की। तलाशी के दौरान दोनों कारों से करीब 130 किलो गांजा बरामद हुआ।

आगे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र निवासी पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे ओडिशा में किस जगह से गांजा लेकर आ रहे थे और महाराष्ट्र में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments