रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने विभिन्न पदों पर 1235 भर्तियां करने का फैसला लिया है। राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में इतने बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है। विभाग के मुताबिक इस भर्ती का मकसद उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराना है।
कई पदों पर होगी नियुक्ति
जारी जानकारी के मुताबिक , डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पद, प्लांट अटेंडेंट के 300 पद, सहायक अभियंता के 146 पद और कनिष्ठ अभियंता के 122 पद सहित कुल 1235 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पद भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं।
जल्द जारी होंगे आधिकारिक विज्ञापन
सरकार का कहना है कि इन भर्तियों से बिजली कंपनियों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी और उपभोक्ताओं तक बेहतर, तेज और निर्बाध विद्युत सेवाएं पहुंचाई जा सकेंगी। साथ ही उत्पादन, वितरण और रखरखाव से जुड़े कार्यों में भी तेजी आएगी। भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन तिथि और चयन संबंधी विस्तृत जानकारी जल्द ही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी द्वारा आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से जारी की जाएगी।




