Homeछत्तीसगढजशपुर में बीजेपी नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील वीडियो वायरल,...

जशपुर में बीजेपी नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला सामने आने के बाद पार्टी संगठन ने इसे गंभीरता से लिया है और संबंधित नेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

मंच पर नोट उड़ाने और कथित अश्लील हरकत का आरोप
वायरल वीडियो एक रात्रि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। आरोप है कि महादेवडांड़ मंडल के उपाध्यक्ष और घोघर के उपसरपंच जगेश्वर यादव मंच पर एक महिला डांसर के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें (KISS) करते और पैसे उड़ाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है।

पार्टी ने 3 दिनों के भीतर मांगा लिखित जवाब
मामले से पार्टी की हो रही किरकिरी को देखते हुए भाजपा के महादेवडांड़ मंडल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह ने जगेश्वर यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे 3 दिनों के भीतर लिखित में जवाब देने को कहा गया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

बीजेपी नेता का दावा – वीडियो है AI जनरेटेड
इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए भाजपा नेता जगेश्वर यादव ने वायरल हो रहे वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया है। उनका दावा है कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यह ‘डीपफेक’ वीडियो तैयार किया गया है। फिलहाल पार्टी संगठन उनके लिखित जवाब का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई तय की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments