Homeसमाचारत्योहारों से पहले एक और झटका, स्मार्टफोन के बाद अब स्मार्ट टीवी...

त्योहारों से पहले एक और झटका, स्मार्टफोन के बाद अब स्मार्ट टीवी भी होंगे महंगे, ये कंपनियां हैं वजह…

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से ठीक पहले स्मार्ट टीवी भी महंगे हो सकते हैं। यह दूसरा झटका ग्राहकों को स्मार्टफोन के महंगे होने के बाद लग सकता है। दरअसल चीनी एलसीडी पैनल निर्माताओं ने टीवी पैनल्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में अगर आप त्योहारों में किसी डिस्काउंट के साथ बड़ा टीवी खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही अपनी पसंद का टीवी खरीद लें। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में आपको वही टीवी महंगा खरीदना पड़ सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक BOE, TCL CSOT और HKC जैसे दिग्गजों ने सैमसंग, एलजी और सोनी जैसे बड़े टीवी ब्रैंड्स को दाम बढ़ाने की सूचना दे दी है। कई रिपोर्ट्स में दावा यह भी किया जा रहा है कि ऐसा बढ़ती मांग या चिप्स की शॉर्टेज की वजह से नहीं बल्कि प्रोडक्शन घटाकर लाई जा रही है।

द एलिक की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में मुख्य डिस्प्ले निर्माता कंपनियों ने जैसे कि BOE, TCL CSOT और HKC ने उनसे डिस्प्ले खरीदने वाली कंपनियों को दाम बढ़ाने की जानकारी दी है। TCL CSOT और HKC ने तो इस सितंबर से ही कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐसे में बाजार तक इसका असर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। BOI अपने बढ़े हुए दाम Q4 से लागू करेगा।

अब दावा यही किया जा रहा है कि इन कंपनियों से डिस्प्ले खरीदने वाले सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और सोनी जैसे प्रमुख ब्रैंड्स के टीवी महंगे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments