Homeछत्तीसगढअर्जुन वैली की सड़क बदहाल, बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान रहवासी; तत्काल मरम्मत...

अर्जुन वैली की सड़क बदहाल, बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान रहवासी; तत्काल मरम्मत की मांग

रायपुर। रायपुर के वार्ड क्रमांक 7, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड स्थित अर्जुन वैली क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

स्थानीय रहवासियों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण कई लोग वाहन से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बारिश के बाद सड़क पर पानी और बड़े गड्ढों के कारण समस्या और गंभीर हो गई है।

रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क को और नुकसान पहुंच रहा है। उनका कहना है कि सड़क की खराब स्थिति केवल आवागमन की समस्या नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है।

स्थानीय नागरिकों ने रायपुर नगर निगम एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और बड़े गड्ढों की जल्द मरम्मत की जाए। साथ ही सड़क को और खराब होने से रोकने के लिए भारी वाहनों के आवागमन को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments