Homeछत्तीसगढखरोरा के भाजपा नेताओं ने की स्मृति ईरानी से भेंट

खरोरा के भाजपा नेताओं ने की स्मृति ईरानी से भेंट

आवाम दूत | खरोरा। छत्तीसगढ़ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ के प्रथम आगमन एवं दो दिवसीय प्रवास के दौरान संगठन की एकजुटता, सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

इस दौरान स्मृति ईरानी ने अपने व्यवहार से यह संदेश दिया कि भाजपा की असली ताकत उसके वरिष्ठ नेता, समर्पित कार्यकर्ता और पार्टी के संस्कार हैं।

प्रवास के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का ध्यान आकर्षित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज संपर्क कार्यक्रम के दौरान अन्य नेताओं से कुछ पीछे चल रहे थे। इसी बीच प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने स्वयं उनका हाथ थामकर उन्हें अपने साथ आगे चलने के लिए कहा। उनका यह सहज व्यवहार वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान, आत्मीयता और संगठन में उनके महत्व को दर्शाने वाला रहा।

इस मौके पर खरोरा से बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी थे जिन्होंने श्रीमती ईरानी से भेंट की। स्मृति ईरानी के इस कदम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी में पद और जिम्मेदारियों के साथ-साथ वर्षों की संगठनात्मक सेवा, अनुभव और समर्पण का भी विशेष महत्व है।

इस आत्मीय दृश्य को देखकर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भावविभोर नजर आए। कार्यकर्ताओं के बीच इस बात की चर्चा रही कि किसी भी संगठन की वास्तविक मजबूती केवल उसकी राजनीतिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि अपने लोगों को दिए जाने वाले सम्मान और अपनत्व से भी तय होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments