Homeछत्तीसगढदुर्ग में कारोबारी से बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की...

दुर्ग में कारोबारी से बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी, विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी

दुर्ग (छत्तीसगढ़): जिले के जाने-माने दवा कारोबारी और मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा से कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने विदेशी नंबर (पुर्तगाल) से वॉट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर रकम की मांग की है।

पूरा परिवार निशाने पर, दी हत्या की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को शशांक चोपड़ा के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल और धमकी भरा वॉइस नोट आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताते हुए 15 करोड़ रुपये की डिमांड रखी। आरोपी ने साफ चेतावनी दी कि यदि समय पर रकम नहीं दी गई, तो वह शशांक चोपड़ा और उनके पूरे परिवार को जान से मार देगा।

दहशत में परिवार, घर के बाहर पुलिस तैनात
इस धमकी के बाद से दुर्ग के गंजपारा स्थित कारोबारी के घर और पूरे कारोबारी जगत में दहशत का माहौल है। पीड़ित शशांक चोपड़ा ने तत्काल दुर्ग सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई और police से सुरक्षा की गुहार लगाई।

जांच में जुटी साइबर सेल और पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एहतियात के तौर पर कारोबारी के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और साइबर सेल की टीम अब उस विदेशी नंबर और वॉट्सएप कॉल की तकनीकी जांच कर आरोपी का सुराग लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments