Homeछत्तीसगढCG Crime : गाली-गलौज के विवाद में युवक की ईंट और हंसिये...

CG Crime : गाली-गलौज के विवाद में युवक की ईंट और हंसिये से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम अकलतरी के नीम चौक निवासी इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव की उनके ही घर की छत पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत घर के सामने हुई गाली-गलौज से हुई। इसी बात से नाराज होकर आरोपी अमित कुमार सोनवानी और सुधीर सोनवानी कथित तौर पर गोलू भार्गव के घर की छत पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने ईंट और धारदार हंसिये से सिर और चेहरे पर लगातार वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी अत्यधिक नशे की हालत में थे। उनके सामान्य होने के बाद विस्तृत पूछताछ कर हत्या के पूरे घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments