खरोरा। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा रमेश शर्मा ने सभी किसान की ओर से स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे कृषि उन्नति योजना को किसानों के लिए खुशियों की सौगात बताते हुआ कहा की इस योजना से प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
रमेश शर्मा ने इस ऐतिहासिक निर्णय के बारे में बताया कि कृषि उन्नति योजना के तहत अब किसानों को प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता से राहत मिलेगी। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार जितनी मात्रा में धान का विक्रय करेंगे, उतनी मात्रा का समर्थन मूल्य प्राप्त होगा। वहीं निर्धारित सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ में बचे हुए धान की मात्रा पर कृषक उन्नति के तहत अंतर की राशि बोनस के रूप में प्रदान की जाएगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।



