आरंग। शासकीय बद्री प्रसाद कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय आरंग में समाज सेवी संस्था “समग्र उन्नति संस्थान छ.ग. आरंग” के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता जन-जागरूकता परिचर्चा एवं प्रश्नोत्तरी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया l
जिसमें जनपद कार्यालय आरंग से विषय विशेषज्ञ छत्रधारी सोनकर सहायक विकास विस्तार अधिकारी द्वारा शौचालय की उपयोगिता एवं महत्व, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक का काम से कम उपयोग, अनुशासित जीवन शैली आदि विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगिता के बारे में बताया गया l
जिसमें उपस्थित महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर प्रस्तुत करते हुए ग्राम पंचायत में उक्त निर्माण कार्यों जैसे – सार्वजनिक शौचालय, निजी शौचालय, ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन सेड, नल-जल योजना के विस्तार आदि को व्यवहार में उपयोग में लाया जा रहा है की जानकारी दिया गया l

कार्यक्रम के संचालक रवि शंकर बंजारे अध्यक्ष समग्र उन्नति संस्थान के द्वारा दैनिक जीवन में स्वच्छता की अनिवार्यता पर जोर देते हुए भोजन के पहले और सौच के बाद नियमित रूप से हाथ धोने की आदत के बारे में बताया गया l
प्रत्येक घर में निजी शौचालय की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताया गया l महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एल. पी. शर्मा द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने एवं घरों से निकलने वाले गंदा पानी को निकासी नाली के समुचित निपटा पर चर्चा किया गया l
आभार व्यक्त करते हुए प्रोफेसर धर्मेंद्र घृतलहरे के द्वारा प्लास्टिक/पॉलिथीन का काम से कम उपयोग करते हुए भू-जल स्तर के संरक्षण पर विचार व्यक्त किया गया l
कार्यक्रम में प्रोफेसर अविनाश सिंह, डॉ. उपेंद्र कुमार साहू, महेंद्र कुमार साहू एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l




