Homeछत्तीसगढसीएम ने धरसींवा विस क्षेत्र को दी 21.86 करोड़ रुपए के विकास...

सीएम ने धरसींवा विस क्षेत्र को दी 21.86 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात


144 गांवों तक पहुंचेगी यह यात्रा, ग्रामीणों से लेंगे योजनाओं का फीडबैक

धरसींवा / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने क्षेत्र के लिए 21 करोड़ 86 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और विकास की यात्रा लगातार जारी है। धरसींवा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

144 गांवों में जाएगी यात्रा

बैठक में बताया गया कि विकास यात्रा धरसींवा विधानसभा के 144 गांवों तक पहुंचेगी। इस दौरान ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा और उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी।

इन कार्यों की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने की दो महत्वपूर्ण घोषणाएं, इसके अलावा क्षेत्र में –

  • 50 लाख रुपए की लागत से नालों का विकास कार्य
  • 40 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण
  • 30.19 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड
  • 30.19 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन
  • 490.13 लाख रुपए, 456.85 लाख रुपए और 410.17 लाख रुपए की लागत से विभिन्न सड़क और विकास कार्यों की स्वीकृति

क्या बोले सीएम?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा –

“हमारी सरकार का संकल्प है – हर गांव तक विकास पहुंचे। धरसींवा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

इस दौरान कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments