Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन का 3 दिवसीय विरोध प्रदर्शन, 9 से 11 सितंबर...

छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन का 3 दिवसीय विरोध प्रदर्शन, 9 से 11 सितंबर तक आंदोलन, काम होगा प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदेशभर में 9 से 11 सितंबर तक नर्सिंग संवर्ग द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

एसोसिएशन के अनुसार प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों के सामने नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन के जरिए नर्सिंग विभाग में पदोन्नति और नियुक्तियों से जुड़ी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

156 पदों पर पदोन्नति की मांग

नर्सिंग संवर्ग की प्रमुख मांगों में नर्सिंग प्रदर्शक के 98 पदों और सह प्राध्यापक के 58 पदों पर पदोन्नति शामिल है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से इन पदों पर पदोन्नति की मांग की जा रही है।

वहीं, 144 प्रदर्शक पदों पर संविदा नियुक्ति के आदेश का नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने विरोध किया है। संगठन का कहना है कि नियमित पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी किए बिना संविदा नियुक्ति का निर्णय उचित नहीं है।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत आंदोलन को और व्यापक करने की घोषणा की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments