Homeछत्तीसगढविधायक अनुज शर्मा की सेवा संवाद यात्रा का छठा दिन! गांव-गांव मिली...

विधायक अनुज शर्मा की सेवा संवाद यात्रा का छठा दिन! गांव-गांव मिली सौगातें – 1.5 करोड़ की सड़क, 10 लाख की CC रोड, कंपनी को लगाई फटकार!


आवाम दूत | मांढर / सिलयारी

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की सेवा संवाद यात्रा का छठा दिन भी गांव-गांव में धमाकेदार रहा। इस दिन विधायक ने देवरी, तिवरैया, कपसदा, रैता, कुथरैल, मेहरसखा, मनोहरा और कुकेरा का भ्रमण किया। हर गांव में जनचौपाल लगाकर समस्याएं और शिकायतें सुनीं – और मौके पर ही कई बड़ी घोषणाएं कर दीं।

देवरी में बस स्टॉपेज का आदेश

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने देवरी में बस स्टॉपेज शुरू करने के आदेश दिए। साथ ही संबंधित उद्योग के HR विभाग से चर्चा कर श्रम कानूनों के तहत श्रमिकों का बकाया वेतन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।

तिवरैया में CC रोड की घोषणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान

विधायक ने तिवरैया गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण साहू का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।

कपसदा में कंपनी मैनेजर को फटकार

कपसदा में प्रदूषण की शिकायत पर विधायक ने कंपनी के मैनेजर को फटकार लगाते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।

सबसे बड़ी सौगात – 1.5 करोड़ की सड़क!

यात्रा की सबसे बड़ी घोषणा रही सड़कों की सौगात –

  • रैता में 10 लाख रुपए की सीसी रोड स्वीकृत
  • मनोहरा से निनवा मार्ग के लिए 1.5 करोड़ रुपए की नई सड़क निर्माण की घोषणा

रैता और मेहरसखा-मनोहरा को भी सड़क की सौगात दी गई।

आवाम दूत का कहना

जनचौपाल में शिकायत सुनना और मौके पर ही समाधान देना – यही तो असली सेवा संवाद है। गांव वालों को अब उम्मीद है कि ये घोषणाएं जल्द जमीन पर उतरेंगी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments