Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा और नामांकन शुल्क जमा करने की तारीख 7 अक्टूबर...

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा और नामांकन शुल्क जमा करने की तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ी

रायपुर, 26 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने छात्र और पालक हित में एक बड़ा फैसला लिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड परीक्षा और नामांकन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब सभी मान्यता प्राप्त स्कूल और संस्थाएं 07 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कर सकेंगी।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने बैंकों की लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के कारण आ रही व्यावहारिक दिक्कतों का हवाला देकर इस तिथि को बढ़ाने की मांग की थी, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments