Homeआरंगग्राम पंचायत कुकरा में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

ग्राम पंचायत कुकरा में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

आरंग। ग्राम पंचायत कुकरा में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने देश की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

​इसके पश्चात मुखर्जी की जीवनी और उनके राष्ट्रहित के निर्णयों पर एक विशेष विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन संघर्ष और ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ के उनके ऐतिहासिक संकल्प पर प्रकाश डाला।
​कार्यक्रम में मुख्य उउपस्थिति इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच नंदलाल डहरिया, अटल नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता साहू, उपाध्यक्ष शारदा साहू, OBC मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य डुमेंद्र साहू, बूथ अध्यक्ष दीनदयाल साहू एवं कमलेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता गण और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments