Homeदुर्गदुर्ग विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन...

दुर्ग विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन का आरोप

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर विश्वविद्यालय में कार्यरत एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलसचिव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला कर्मचारी पर दबाव बनाया। आरोप है कि कर्मचारी के मासिक वेतन 11,515 रुपये में से अधिकांश राशि PhonePe और Paytm जैसे डिजिटल वॉलेट के माध्यम से अपने परिचित के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई जाती रही।

मामले की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेजों में आरोपों की पुष्टि होने के बाद मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कथित गबन में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments