Homeछत्तीसगढपरीक्षा से 2 घंटे पहले WhatsApp पर पहुंचा पेपर, IGKV में एंटोमोलॉजी...

परीक्षा से 2 घंटे पहले WhatsApp पर पहुंचा पेपर, IGKV में एंटोमोलॉजी की परीक्षा रद्द

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा से पहले एंटोमोलॉजी का पेपर सुबह करीब 8 बजे ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पेपर वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद छात्रों ने इसका विरोध किया और विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर ABVP की रायपुर इकाई ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी है।

ABVP ने एंटोमोलॉजी की परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। संगठन ने पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और इसमें जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ABVP की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराना, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई शामिल है।

छात्रों का कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने से परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वायरल हुआ प्रश्नपत्र वास्तविक है या नहीं और वह सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments